ज़िंदगी के प्रति एक सुझाव डा धर्मेन्द्र के साथ

Image

दोस्तो आज लगभग हर एक इंसान के मन मे ये सन्सय है की अगर एक इंसान एड्स से पीड़ित हो जाता है तो क्या उस की होने वाली संतान भी एड्स की बीमारी के साथ ही पैदा होगी या फिर वो अपनी पूरी ज़िंदगी अच्छी तरह से ज़ी सकता है!

इन बातो को एक आम इंसान नही बल्कि एक कुशल चिकित्शक ही अच्छी तरह से समझा सकता है!
इन तथ्य से जुड़ी बातो को जानने के लिए कृपया ये वीडियो देखना ना भूले!

 http://www.youtube.com/watch?v=FS4QE9_uyfo

*नेहा श्री* का जन्म-दिन जयपुर में राजस्थानी सितारों के बीच मनाया गया

Image

राजस्थानी सिनेमा की सुपर स्टार अभिनेत्री *नेहा श्री* ने जयपुर, राजस्थान में अपना जन्मदिन राजस्थानी सितारों के बीच बड़े धूम-धाम से  मनाया। इस शुभ अवसर पर राजस्थानी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े बहुत से लोग शामिल हुए और  नेहा श्री को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

ख़ुशी के इस मौके पर उन्हें बधाई देने आने वालों में निर्देशक – लखविंदर सिंह, अभिनेता – सरोश खान, अंदाज खान, सिकंदर अब्बास चौहान, बलबीर सिंह राठौड़,  अभिनेत्री – विजय लक्ष्मी, पायल, निर्माता – राकेश जैन, फिल्म वितरक – शत्रुघ्न पारीक,  शत्रु जी, कोरियोग्राफर – नटराज, डिजाइनर – घनश्याम जांगिड़, सहायक निर्देशक – आशु गौतम, आरती गुप्ता एवं  मुख्य अतिथि के रूप में – धर्मेन्द्र उपाध्याय, ज़फर, सिकंदर चौहान, अतीक कैफ़, राकेश जैन इत्यादि बहुत से गणमान्य जन मौजूद थे। 

एक सवाल के जवाब में *नेहा श्री* ने कहा कि ”मैं  अपना जन्मदिन माँ  के साथ ही मनाना पसंद करती हैं, मगर फिल्म की शूटिंग की वजह से उनके पास नहीं जा पाईं। आज के दिन मैं माँ को बहुत मिस कर रही हूँ क्योंकि मेरी ज़िन्दगी ही मेरी माँ है।  मेरा पहला प्यार मेरा काम है और काम ही मेरी पूजा है”।

गौरतलब है कि नेहा श्री राजस्थानी सिनेमा में स्टारडम बनाये रखने के साथ ही साथ  भोजपुरी एवं  हिंदी फिल्मों में भी सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। हम सभी उनके जन्म-दिन पर  हार्दिक शुभकामना के साथ -साथ उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।

‘कसम वर्दी के’ बिहार में 27 सितम्बर को रिलीज होगी

Image
निर्देशक दिनेश यादव और एक्शन किंग विराज भट्ट की फिल्म ‘‘कसम वर्दी के’’ अब 27 सितम्बर को बिहार में प्रदर्शित होने जा रही है। यह फिल्म बिहार में चप्पे चप्पे पर मौजूद भोजपुरियांे का दिल जीतेगी ऐसा दिनेश यादव और विराज भट्ट का मानना है। पत्रकारिता से फिल्म निर्देशन में आये दिनेश यादव और विराज भट्ट दोनों ‘‘कसम वर्दी के’’ को लेकर पूरी तरह से उत्साह में है। इस फिल्म के लिये विराज भट्ट ने पहली बार अपना लुक चेंज किया है और उनका लुक दो तरीके का इस फिल्म में देखने को मिलेगा जिसमें पहले लुक में वे एकदम सीधे सादे युवक की भूमिका में होंगे तथा दूसरी भूमिका में वे एक्शन पैक्ड फिल्म के नायक की भूमिका में होंगे। दिनेश यादव कहते हैं ‘‘कसम वर्दी के’’ एक एक्शन-थ्रिलर है। यह मूलतः बदले की कहानी है। गुस्से में या फिर कुछ कर गुज़रने के जुनून में इंसान एक प्रण करता है, शपथ ले लेता है कि मैं ऐसा किसी भी कीमत पर कर गुजरूंगा। ऐसे में ऐसी कोई बंदिश नहीं, आपका मन जब जिस चीज को ‘टार्गेट’ कर ले। बदले को पूरा करने का अपना-अपना तरीका है। हमारी फिल्म में आप सारी चीजें कुछ नये अंदाज़ में देखेंगे। फिल्म ‘‘कसम वर्दी के’’ निर्माता कांतिलाल पी. मारू पुराने रुस्तम हंै। इसमें विराज भट्ट बिल्कुल ही नये रूप में है। विराज की नायिका मोनालिसा हैं और मोना भी एक अनोखी भूमिका में हैं। इनके बीच एक मदन मोहन भी हैं और आमने सामने हैं नम्बर वन खलनायक संजय पांडेय, अवधेश मिश्रा और अयाज खान। इनके अतिरिक्त आनंद मोहन, मनोज टाईगर, प्रकाश जैस, प्रिया शर्मा, रत्नेश वर्णवाल और तेज यादव, किरन यादव इत्यादि। मोनालिसा के अलावा और जो हसीनाएं हैं, वो हैं सीमा सिंह, सम्भावना सेठ और ग्लोरी के आईटम नम्बर हैं, पर सीमा एक सशक्त भूमिका में दिखायी देंगी। गीत लिखे हैं प्यारेलाल यादव और श्याम देहाती ने। जबकि संगीतकार हैं प्यारेलाल यादव और नृत्य निर्देशन कानू मुखर्जी का है। कहानीकार हैं लालजी यादव।

बालेश्वर सिंह का खल अभिनय *चुन्नू बाबू सिंगापुरी* में

Image

हरफन मौला सशक्त अभिनेता *बालेश्वर सिंह* का खल अभिनय दिखने जा रहा है फिल्म- *चुन्नू बाबू सिंगापुरी* में।  जी हाँ, इस फिल्म में वह खलनायक की भूमिका में है। पोलोनिया  वत्स  इंटरटेनमेंट  के बैनर तले निर्मित बहुचर्चित फिल्म  चुन्नू बाबू सिंगापुरी का 27 सितम्बर से बिहार में प्रदर्शन किया जा रहा है । निर्माता- के.एस. टेंग  एवं  जस्मीन  चुआ  की  इस फिल्म के निर्देशक मनोज श्रीपति झा हैं एवं सह निर्देशक –  कुमार संजय श्रीवास्तव हैं।  इस फिल्म के  कार्यकारी  निर्माता हैं-  चेतन  बाबू  तथा  गीतकार – राजेश  मिश्रा, अशोक  सिन्हा. प्यारेलाल  यादव, प्रमोद  गुप्ता.  संगीतकार- छोटे  बाबा. लेखक-  सुरेन्द्र  मिश्रा हैं और  मुख्य कलाकर- चुन्नू  सिंगापुरी, प्रिया शर्मा, राखी त्रिपाठी, आनंद  मोहन, धर्मेन्द्र सिंह, सारिका संघमित्रा, विनोद मिश्रा, दिव्या व्दिवेदी, सीमा सिंह, अविनाश त्रिपाठी एवं संजीव झा तथा बालेश्वर  सिंह  इत्यादि हैं। इस फिल्म  में मेहमान भूमिका में  राजस्थान की सुपर स्टार अभिनेत्री – *नेहा श्री सिंह* तथा  गायक व नायक – *अलोक कुमार* भी नज़र आयेंगे।  कैमरा- जगमिंदर  सिंह हुन्डल, मार-धाड़- हीरा यादव का है।
बालेश्वर सिंह की अन्य आने वाली फिल्में- लड़ाई, गरदा, एक लैला तीन छैला, बहुरानी, सजना सजाई द मंगियाँ हमार, यादवजी, हम मस्ताने, तिलक तराजू और तलवार, गरदा उड़ा  देब,  परशुराम तथा लाडली इत्यदि हैं।
 
स्रोत:
अपना न्यूज़ 

बालेश्वर सिंह का खल अभिनय *चुन्नू बाबू सिंगापुरी* में

Image

हरफन मौला सशक्त अभिनेता *बालेश्वर सिंह* का खल अभिनय दिखने जा रहा है फिल्म- *चुन्नू बाबू सिंगापुरी* में।  जी हाँ, इस फिल्म में वह खलनायक की भूमिका में है। पोलोनिया  वत्स  इंटरटेनमेंट  के बैनर तले निर्मित बहुचर्चित फिल्म  चुन्नू बाबू सिंगापुरी का 27 सितम्बर से बिहार में प्रदर्शन किया जा रहा है । निर्माता- के.एस. टेंग  एवं  जस्मीन  चुआ  की  इस फिल्म के निर्देशक मनोज श्रीपति झा हैं एवं सह निर्देशक –  कुमार संजय श्रीवास्तव हैं।  इस फिल्म के  कार्यकारी  निर्माता हैं-  चेतन  बाबू  तथा  गीतकार – राजेश  मिश्रा, अशोक  सिन्हा. प्यारेलाल  यादव, प्रमोद  गुप्ता.  संगीतकार- छोटे  बाबा. लेखक-  सुरेन्द्र  मिश्रा हैं और  मुख्य कलाकर- चुन्नू  सिंगापुरी, प्रिया शर्मा, राखी त्रिपाठी, आनंद  मोहन, धर्मेन्द्र सिंह, सारिका संघमित्रा, विनोद मिश्रा, दिव्या व्दिवेदी, सीमा सिंह, अविनाश त्रिपाठी एवं संजीव झा तथा बालेश्वर  सिंह  इत्यादि हैं। इस फिल्म  में मेहमान भूमिका में  राजस्थान की सुपर स्टार अभिनेत्री – *नेहा श्री सिंह* तथा  गायक व नायक – *अलोक कुमार* भी नज़र आयेंगे।  कैमरा- जगमिंदर  सिंह हुन्डल, मार-धाड़- हीरा यादव का है।
बालेश्वर सिंह की अन्य आने वाली फिल्में- लड़ाई, गरदा, एक लैला तीन छैला, बहुरानी, सजना सजाई द मंगियाँ हमार, यादवजी, हम मस्ताने, तिलक तराजू और तलवार, गरदा उड़ा  देब,  परशुराम तथा लाडली इत्यदि हैं।
 
स्रोत:
अपना न्यूज़ 

भोजपुरीया सलमान ख़ान ” सुदीप पांडे ” की भोजपुरी फिल्म ” बच्चू पांडे ” द रीयल हीरो ” क मुहूरत धूम धाम से मुंबई मे आज संपन्न !

Image

भोजपुरी के सलमान ख़ान ” सुदीप पांडे ” की आज एक जल्द ही शूटिंग पे जाने वाली फिल्म का मुहूरत मुंबई के एक स्टूडीयो मे बड़ी धूम धाम के साथ उदित नारायण की उपस्थिति के साथ हुआ !
फिल्म के ” जे एंड एस फिल्म इंटरनेशनल ” के तले निर्मित होने जा रही है ! फिल्म के निर्देशक है सुरेश शंकर, गीत-प्यारे लाल यादव, फणिन्द्र राव, संगीत अमन शलोक, नृत्य- संजय कोरबे. डी.ओ प़ी- नीतू अग्रवाल एवं प़ी .आर .ओ संजय भूषण पटियाला है। फिल्म के मुख्य कलाकार – सुदीप पाण्डेय, कल्पना शाह, गिरीश शर्मा, सुमित सरकार, ललितेश झा, तरुण बनर्जी, विजय सक्सेना, नेहा तिवारी एवं पंकज गहमरी !

IMAGE GALLERY

Image

Image

ImageImageImageImagebImageImageiImageImage

हैट्रिक की तैयारी में विराज भट्ट

Image
भोजपुरी फिल्मों के एक्शन स्टार विराज भट्ट हैट्रिक की तैयारी में हैं। उनकी दो फिल्मों ने बिहार में कमाल का बिजनेस किया और उनकी तीसरी फिल्म प्रदर्शन को तैयार है। जी हां! विराज भट्टा का जादू इन दिनों भोजपुरी सिनेमा जगत में खूब चल रहा है। हिट पर हिट फिल्म देनेवाले विराज भट्ट की पहले ‘तू ही तो मेरी जान है राधा’ ने बिहार में सफलता का डंका बजाया ओर अब उनकी इस शुक्रवार को प्रदर्शित फिल्म ‘पंचायत’ ने भी शानदार ओपनिंग बिहार में पाया है। विराज भट्ट की तीसरी फिल्म ‘कसम वर्दी के’ भी 20 सितम्बर को बिहार में प्रदर्शित होने जा रही है। माना जा रहा है कि इस फिल्म की सफलता के साथ ही विराज भट्ट इस तिमाही की हैट्रिक लगाने जा रहे हैं। वैसे आपको बता दें कि विराज भट्ट की फिल्म ‘तू ही तो मेरी जान है राधा’ इसी शुक्रवार को मुंबई में भी प्रदर्शित होने जा रही है। विराज भट्ट अपनी फिल्म ‘तू ही तो मेरी जान है राधा’ और ‘पंचायत’ की सफलता से काफी उत्साह में हैं। वे कहते हैं निश्चित रूप से इसके लिए मैं इन फिल्मों के निर्माता और निर्देशक तथा पूरी टीम और दर्शकों का आभारी हूं। विराज भट्ट अपनी आनेवाली फिल्म ‘कसम वर्दी के’ को भी लेकर काफी उत्साहित है। वे कहते हैं निर्देशक दिनेश यादव ने कमाल की फिल्म बनायी है ‘कसम वर्दी के’। इस फिल्म के निर्माता कांतिलाल पी. मारू हैं। इसमें विराज भट्ट बिल्कुल ही नये रूप में है। विराज की नायिका मोनालिसा हैं और मोना भी एक अनोखी भूमिका में हैं। इनके बीच एक मदन मोहन भी हैं और आमने सामने हैं नम्बर वन खलनायक संजय पांडेय, अवधेश मिश्रा और अयाज खान। इनके अतिरिक्त आनंद मोहन, मनोज टाईगर, प्रकाश जैस, प्रिया शर्मा, रत्नेश वर्णवाल और तेज यादव, किरन यादव इत्यादि। मोनालिसा के अलावा और जो हसीनाएं हैं, वो हैं सीमा सिंह, सम्भावना सेठ और ग्लोरी के आईटम नम्बर हैं, पर सीमा एक सशक्त भूमिका में दिखायी देंगी। गीत लिखे हैं प्यारेलाल यादव और श्याम देहाती ने। जबकि संगीतकार हैं प्यारेलाल यादव और नृत्य निर्देशन कानू मुखर्जी का है। कहानीकार हैं लालजी यादव।

राजस्थानी अभिनेत्री *नेहाश्री सिंह* दामिनी वीरांगना सम्मान से सम्मानित

Image

पिछले दिनों दिल्ली के कन्स्टिटूयूशन क्लब में “भोजपुरी पंचायत सम्मान समारोह” में राजस्थानी सपर स्टार अभिनेत्री * नेहा श्री * को *दामिनी वीरांगना सम्मान* से सम्मानित किया गया।  महिलाओं के सम्मान हेतु  एवं उनके हक़ के लिए आवाज उठाने जैसे सराहनीय कार्य के लिए  उन्हें यह सम्मान दिया गया। 
भोजपुरी पंचायत सोशल पत्रिका के  एक वर्ष पूर्ण  होने के उपलक्ष्य में यह सम्मान समारोह आयोजित किया गया।  जिनका मुख्य उद्देश्य यह है कि अपने – अपने कार्य क्षेत्र में जिन – जिन व्यक्ति विशेष ने महत्त्वपूर्ण कार्य किया उनको ट्राफी एवं सम्मान-पत्र प्रदान करके विशाल मंच पर सम्मानित करना  है। इस सामाजिक पत्रिका के संरक्षक – डॉ. संजय सिन्हा हैं तथा प्रकाशक व संपादक – कुलदीप कुमार श्रीवास्तव हैं। 
एक सवाल के जवाब में नेहाश्री ने कहा कि *मैं पहले एक ज़िम्मेदार बेटी  हूँ बाद में फिल्म अभिनेत्री। मैं जीवन में कोई भी ऐसा कार्य नहीं करुँगी  जिससे महिला समाज को एवं महिला सम्मान को ठेस पहुँचे।  मैं हमेशा महिलाओं के हक़ के लिए लड़ाई लड़ती रहूंगी और महिलाओं पर हो रहे जुल्म – अत्याचार का हमेशा विरोध करती रहूंगी।* 

रियल लाइफ के अभिनेता है सुनील मन्सूरअली डोसानी

Image

कई बड़े टी वी कमर्षियल एड के साथ साथ गुजराती फ़िल्मो के अभिनेता सुनील मन्सूरअली डोसानी अभिनय करने के साथ साथ  सामाजिक कार्यो के लिए बचपन से ही हमेशा समाज मे जरुरत्मन्दो को अपना योगदान ” तन मॅन धन ” हर तरह से देते रहे है ! सुनील मन्सूरअली डोसानी  ज़ी टी.वी ग्रूप के द्वारा बनाया गया प्रस्सिध एड ” शिमला पान मसाला” मे प्रमुख किरदार निभाने के साथ साथ बॉलिवुड के कई दिग्गज अभिनेता अभिनेत्रियो के साथ भी काम कर चुके है !
सुनील मन्सूरअली डोसानी एक अंतरराष्ट्रीय संस्था ” आर के एच आई वी एड्स रिसर्च एंड केयर सेंटर” के साथ ” जनरल मॅनेजर” के तौर पर कार्यरत भी है !  एक प्रोफेशनल अभिनेता, होने के साथ साथ सुनील मन्सूरअली डोसानी दोस्ती भी दिल से निभाते है ! दरअसल हुआ यू की जब उन को पता चला की  कॉलेज के दीनो का उन का एक मित्र  गौरांग ओझा की दोनो किडनिया फेल हो गयी और गौरांग के पिता ने अपनी एक किडनी गौरांग को दी और उन की जो भी कमाई थी वो गौरांग के इलाज मे लगा दिया और उन की हालात अत्यधिक दयनीय हो गई तो अभिनेता सुनील मन्सूरअली डोसानी
 से रहा नही गया और वो अपने मित्र से मिलने पहुच गये! वहा जा के उन्होने गौरांग को आर्थिक रूप से मदद भी की और अस्वासन भी दिया की वो हमेशा उस की ज़रूरत पर उपलब्ध रहेंगे ! अभिनेता सुनील मन्सूरअली डोसानी ने अंतराष्ट्रीय मशहूर  संस्था  ” आगा ख़ान डेवेलपमेंट नेटवर्क ” की विभिन्न संस्थाओ के साथ १७ साल तक सामाजिक कार्य भी किया है!
वहा से जब अभिनेता सुनील मन्सूरअली डोसानी  वापस लौटे  तो गौरांग ओझा  का एक पत्र भी इनको मिला जिस मे गौरांग ने कहा था की ” हम आप के बहूत अभारी है और ढेर सारी दुआए भी दी थी “
कहते है की मतलबी तो पूरी दुनिया है लेकिन इस वाक़या के बाद लोग कह सकते है की कुछ लोग अभिनेता  सुनील मन्सूरअली डोसानी के जैसे भी है!

दामिनी वीरांगना सम्मान से सम्मानित राजस्थानी अभिनेत्री *नेहा श्री*

Image

 पिछले दिनों दिल्ली के कन्स्टिटूयूशन क्लब में “भोजपुरी पंचायत सम्मान समारोह” में राजस्थानी सपर स्टार अभिनेत्री * नेहा श्री * को *दामिनी वीरांगना सम्मान* से सम्मानित किया गया।  महिलाओं के सम्मान हेतु  एवं उनके हक़ के लिए आवाज उठाने जैसे सराहनीय कार्य के लिए  उन्हें यह सम्मान दिया गया। 
भोजपुरी पंचायत सोशल पत्रिका के  वर्ष पूर्ण  होने हेतु फ्रन्ट लाइन तथा ख़ुशी ग्रुप  तरफ  से यह सम्मान समारोह आयोजित किया गया।  जिनका मुख्य उद्देश्य यह है कि अपने – अपने कार्य क्षेत्र में जिन – जिन व्यक्ति विशेष ने महत्त्वपूर्ण कार्य किया उनको ट्राफी एवं सम्मान-पत्र प्रदान करके विशाल मंच पर सम्मानित करना  है।
एक सवाल के जवाब में नेहाश्री ने कहा कि *मैं पहले एक ज़िम्मेदार बेटी  हूँ बाद में फिल्म अभिनेत्री। मैं जीवन में कोई भी ऐसा कार्य नहीं करुँगी  जिससे महिला समाज को एवं महिला सम्मान को ठेस पहुँचे।  मैं हमेशा महिलाओं के हक़ के लिए लड़ाई लड़ती रहूंगी और महिलाओं पर हो रहे जुल्म – अत्याचार का हमेशा विरोध करती रहूंगी।*