राजस्थानी अभिनेत्री *नेहाश्री सिंह* दामिनी वीरांगना सम्मान से सम्मानित

Image

पिछले दिनों दिल्ली के कन्स्टिटूयूशन क्लब में “भोजपुरी पंचायत सम्मान समारोह” में राजस्थानी सपर स्टार अभिनेत्री * नेहा श्री * को *दामिनी वीरांगना सम्मान* से सम्मानित किया गया।  महिलाओं के सम्मान हेतु  एवं उनके हक़ के लिए आवाज उठाने जैसे सराहनीय कार्य के लिए  उन्हें यह सम्मान दिया गया। 
भोजपुरी पंचायत सोशल पत्रिका के  एक वर्ष पूर्ण  होने के उपलक्ष्य में यह सम्मान समारोह आयोजित किया गया।  जिनका मुख्य उद्देश्य यह है कि अपने – अपने कार्य क्षेत्र में जिन – जिन व्यक्ति विशेष ने महत्त्वपूर्ण कार्य किया उनको ट्राफी एवं सम्मान-पत्र प्रदान करके विशाल मंच पर सम्मानित करना  है। इस सामाजिक पत्रिका के संरक्षक – डॉ. संजय सिन्हा हैं तथा प्रकाशक व संपादक – कुलदीप कुमार श्रीवास्तव हैं। 
एक सवाल के जवाब में नेहाश्री ने कहा कि *मैं पहले एक ज़िम्मेदार बेटी  हूँ बाद में फिल्म अभिनेत्री। मैं जीवन में कोई भी ऐसा कार्य नहीं करुँगी  जिससे महिला समाज को एवं महिला सम्मान को ठेस पहुँचे।  मैं हमेशा महिलाओं के हक़ के लिए लड़ाई लड़ती रहूंगी और महिलाओं पर हो रहे जुल्म – अत्याचार का हमेशा विरोध करती रहूंगी।* 

*भईल तोहरा से प्यार – आई लव यू* की 80 प्रतिशत शूटिंग पूर्ण

Image

मितवा प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले निर्माणाधीन फिल्म- भईल-*भईल तोहरा से प्यार – आई लव यू*  की 80 प्रतिशत शूटिंग पूर्ण की गयी। इन फिल्म की शूटिंग मुंबई के विभिन्न खूबसूरत व रमणीय स्थलों पर किया गया। लेखक, गीतकार एवं  निर्माता – धर्मेन्द्र कुमार मौर्य की इस फिल्म का निर्देशन कर  रहे हैं शाद कुमार, जो इस फिल्म के सिनेमैटोग्राफर भी हैं।। सहनिर्माता – असरफ अली  एवं राम आशीष चौहान हैं। संगीतकार –  राउल व पाल कानपुरी, नृत्य निर्देशक- ज्ञान सिंह।
मुख्य भूमिका में- विनय आनंद, गुंजन पन्त, राजीव दिनकर, सिमरन, आनंद मोहन, उपासना सिंह, देव मल्होत्रा, मेहनाज़ श्राफ, तथा मास्टर फरहान व बेबी फारिया  हैं

इंस्पेक्टर चाँदनी के साथ *अर्पिता माली*

Image
 
 ओम सीरिज मूवीज के बैनर तले बन रही निर्माता अरुण कुमार व ओम  कुमार तथा  निर्देशक रतन राहा की भोजपुरी फिल्म *इंस्पेक्टर चांदनी* में बतौर नायिका *अर्पिता माली* नज़र आने वाली है। 
इस फिल्म में दोनो  नायिका ने जो किरदार  है, वह अपने आप में एक मिशाल होगा। एक तरफ रानी चटर्जी ने भरपूर एक्शन किया है तो अर्पिता माली ने प्यार का जलवा बिखेरा है,जो सिनेप्रेमियों को खूब पसंद आने वाला है।   प्यार की मिशाल बनी अभिनेत्री *अर्पिता माली* अपने किरदार के माध्यम से प्रेमी जोडियों के दिल को छू लेंगा, जो चरित्र नही वास्तविक लगने वाला है। इस फिल्म का गीत-संगीत भी बहुत उम्दा बनाया गया है, पिंटू गिरी के लिखे गीत को संगीत से सजाया था दामोदर राव ने।  गीत रिकार्डिंग मुंबई के लोखंडवाला स्थित *रीतू रिकार्डिंग स्टूडियो* में किया गया। इस  फिल्म के लेखक- अनिल विश्वकर्मा हैं तथा मुख्य कलाकार- रानी चटर्जी, आजाद कुमार, अर्पिता माली, बृजेश त्रिपाठी, सपना, सीमा सिंह, प्रिया शर्मा तथा  दीपक भाटिया हैं।छायांकन- नंदू चौहान, नृत्य- कनु मुखर्जी, मारधाड़- रियाज़ सुल्तान का है। 
गौरतलब है कि नारी प्रधान एवं पूरी तरह से एक्शन वाली इस फिल्म में रानी चटर्जी केन्द्रीय भूमिका निभा रही हैं। फिल्म  की शूटिंग गुजरात के राज पिपला के विभिन्न खूबसूरत स्थलों पर पूरी कर ली गयी है तथा एडिट कार्य जारी है।