राजस्थानी अभिनेत्री *नेहाश्री सिंह* दामिनी वीरांगना सम्मान से सम्मानित

Image

पिछले दिनों दिल्ली के कन्स्टिटूयूशन क्लब में “भोजपुरी पंचायत सम्मान समारोह” में राजस्थानी सपर स्टार अभिनेत्री * नेहा श्री * को *दामिनी वीरांगना सम्मान* से सम्मानित किया गया।  महिलाओं के सम्मान हेतु  एवं उनके हक़ के लिए आवाज उठाने जैसे सराहनीय कार्य के लिए  उन्हें यह सम्मान दिया गया। 
भोजपुरी पंचायत सोशल पत्रिका के  एक वर्ष पूर्ण  होने के उपलक्ष्य में यह सम्मान समारोह आयोजित किया गया।  जिनका मुख्य उद्देश्य यह है कि अपने – अपने कार्य क्षेत्र में जिन – जिन व्यक्ति विशेष ने महत्त्वपूर्ण कार्य किया उनको ट्राफी एवं सम्मान-पत्र प्रदान करके विशाल मंच पर सम्मानित करना  है। इस सामाजिक पत्रिका के संरक्षक – डॉ. संजय सिन्हा हैं तथा प्रकाशक व संपादक – कुलदीप कुमार श्रीवास्तव हैं। 
एक सवाल के जवाब में नेहाश्री ने कहा कि *मैं पहले एक ज़िम्मेदार बेटी  हूँ बाद में फिल्म अभिनेत्री। मैं जीवन में कोई भी ऐसा कार्य नहीं करुँगी  जिससे महिला समाज को एवं महिला सम्मान को ठेस पहुँचे।  मैं हमेशा महिलाओं के हक़ के लिए लड़ाई लड़ती रहूंगी और महिलाओं पर हो रहे जुल्म – अत्याचार का हमेशा विरोध करती रहूंगी।* 

*नेहाश्री सिंह* ने कहा – *प्यार कवनो खेल न ह*

Image

**प्यार मोहब्बत दिल की बाते, बाते हैं  बातों  का क्या ।।

कोई दिल से प्यार करता है, तो कोई दिमाग से प्यार करता है ।
मगर प्यार तो प्यार है जो किया नहीं जाता, हो जाता है ।।** 
जी हाँ, राजस्थानी सुपर स्टार अभिनेत्री *नेहाश्री सिंह* अभिनीत  शीघ्र ही प्रदर्शित होने जा रही फिल्म *प्यार कवनो खेल न ह* में  यही सन्देश देने का प्रयास किया जा रहा है। इस फिल्म में वे केन्द्रीय भूमिका निभा रही हैं। नेहाश्री सिंह ने एक ऐसी बिना माँ की बेटी का किरदार निभाया है जिसे माँ -बाप का प्यार नसीब नहीं हुआ और प्रियतम का प्यार मिलने में भी खतरा है। इस फिल्म के निर्माता और निदर्शक *राकेश कुमार* की कंपनी राकेश सिने मिडिया प्रा. लि. के बैनर तले निर्मित फिल्म *प्यार कवनो खेल ना ह* पूरी तरह से एक्शन, रोमांस, स्वस्थ मनोरंजक तथा कर्णप्रिय संगीत से सजी है। क्षेत्रीय संगीत की नंबर वन म्यूजिक कंपनी  *एंगल म्यूजिक* द्वारा  ऑडियो रिलीज किया गया, जो सिनेप्रेमियों के बीच हिट  हो चुका है।  फिल्म में कुल ९ गाने है, जिसे सुरों से सजाया है खेसारी लाल यादव, विनोद राठोर, इंदु सोनाली, खुशबू जैन और अलोक कुमार ने ! फिल्म के गाने लिखे है महेश परदेशी, कृष्ण बेददी, श्याम देहाती ने, जबकि संगीत दिया है एम. एम ब्रदर ने।  छायांकन – बिरजू चौधरी, डांस – विशाल, फ़ाइट – पप्पू  कराटे, मेकअप आर्टिस्ट – धर्मवीर हैं।  इस फिल्म में मुख्य भूमिका में *नेहाश्री* के अलावा  खेसारी लाल यादव, लाडो मधेसिया, अरुण कुमार, अनीता सिंह, सी.पी. भट्ट, मो. आरिफ, सिराज भगत एव उमेश सिंह इत्यादि हैं 

भोजपुरी सुपर स्टार *खेसारी लाल यादव* और राजस्थानी सुपर स्टार *नेहा श्री सिंह* एक बार फिर एक साथ

Image

 
भोजपुरी सुपर स्टार *खेसारी लाल यादव* और राजस्थानी सुपर स्टार *नेहा श्री सिंह* एक बार फिर एक साथ नज़र आयेंगे राकेश सिने मिडिया प्रा. लि. के बैनर तले निर्मित फिल्म – *प्यार कवनो खेल ना ह* में। इस फिल्म के माध्यम से *लाडो मधेशिया* को रुपहले परदे पर लांच किया जा रहा है.जो बतौर भोजपुरी लोक गायक दर्शको के बीच चर्चित हैं। 
गौरतलब हो कि निर्माता- अलोक कुमार की सुपर सुपर हिट फिल्म *साजन चले ससुराल* से *नेहा श्री सिंह* ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत किया था जिसमे उनके नायक *खेसारी लाल यादव* थे और उनकी भी वह पहली फिल्म थी। किस्मत ने दोनों सितारों का साथ दिया और दोनों कलाकार दो अलग-अलग भाषा के सिनेमा के सुपर स्टार बन गये, और अब ये दोनों सुपर स्टार सिनेमा के रुपहले परदे पर एक साथ नज़र आयेंगे निर्माता – निर्देशक *राकेश कुमार* की शीघ्र ही प्रदर्शित होने जा रही फिल्म *प्यार कवनो खेल ना ह* में।
फिल्म की शूटिंग बिहार के छपरा, सीवान, गोपालगंज पूरी और दिल्ली और नैनीताल के खुबसूरत लोकेशनों पर की गयी है। फिल्मपूरी तरह रोमांटिक और एक्शन से भरपूर है। फिल्म में कुल ९ गाने है, जिसे सुरों से सजाया है खेसारी लाल यादव, विनोद राठोर, इंदु सोनाली, खुशबू जैन और अलोक कुमार ने। फिल्म के गाने लिखे है महेश परदेशी, कृष्ण बेददी, श्याम देहाती ने ! जबकि संगीत दिया है एम. एम बदर ने, निर्माता निर्दशक राकेश कुमार, छायांकन बिरजू चौधरी, डांस विशाल, फ़ाइट पपू कराटे, मेकअप धर्मवीर है. मुख्य कलाकार खेसारी लाल यादव, नेहा श्री, लाडो मधेसिया, सी.पी. भट्ट, अरुण कुमार, अनीता सिंह, मो. आरिफ, सिराज भगत एव उमेश सिंह है, फिल्म को लेकर *नेहा श्री सिंह* भी पूरी तरह उत्साह में है।